Bank Holiday on Chhath Puja: दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहार खत्म होने के बाद इस सप्ताह छठ का त्योहार है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। इस साल छठ पर्व 5 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होगा। 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को सूर्योदय का अर्घ्य होगा। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों में भी छुट्टी रहती है। इस साल छठ जैसे क्षेत्रीय त्योहारों और RBI की छुट्टियों की लिस्ट की वजह से कई राज्यों में बैंक ब्रांच लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक छुट्टियों की कैलेंडर लिस्ट में राज्यों और उन दिनों का पूरा डिटेल दिया गया है जब नवंबर 2024 के महीने में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday: इन राज्यों में लगातार 4 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टी
- 7 नवंबर (गुरुवार) छठ पूजा: बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर (शुक्रवार) छठ पूजा और वंगाला महोत्सव: बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 नवंबर (शनिवार) सेकेंड सटरडे: देश भर में बैंकों में छुट्टी।
- 10 नवंबर (रविवार): देश भर में बैंकों में विकली ऑफ।
Bank Holiday: नवंबर 2024 बैंकों की छुट्टी लिस्ट
- 7 नवंबर:- छठ (शाम का अर्घ्य)
- 8 नवंबर:- छठ (सुबह का अर्घ्य)/वांगला महोत्सव
- 12 नवंबर:- ईगास-बग्वाल
- 15 नवंबर:- गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
- 18 नवंबर:- कनकदास जयंती
- 23 नवंबर:- सेंग कुट्सनेम
Bank Holiday: बैंकों सप्ताहिक छुट्टी
- रविवार: 3, 10, 17, 24 नवंबर
- दूसरा शनिवार: 09 नवंबर
- चौथा शनिवार: 23 नवंबर
