Bank Holidays November 2024: नवंबर 2024 में भी कई दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। राज्यों की छुट्टियां और वीकली ऑफ समेत देश भर के बैंक कुल 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि मोबाइल और इंटरनेट पर बैंकिंग गतिविधियां छुट्टियों में भी बिना रूके चलती रहेंगी, हालांकि बैंक की छुट्टियों की वजह कई बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक छुट्टियों की कैलेंडर लिस्ट में राज्यों और उन दिनों का पूरा डिटेल दिया गया है कब नवंबर 2024 के महीने में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सभी राज्यों में बैंक एक समान बंद नहीं रहेंगे। राज्यों की छुट्टियों के हिसाब से देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा मनाए जाने वाले अवकाशों में बंद रहेंगे। उदाहरण के लिए बेंगलुरु में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद रहेंगे लेकिन अगरतला में उस वजह से बंद नहीं होंगे।
Bank Holidays November 2024: इन तारीखों को बैंकों में छुट्टियां रहेंगी
- 1 नवंबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्नड़ राज्योत्सव
- 2 नवंबर - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/बालिपदमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिन
- 7 नवंबर - छठ (शाम का अर्घ्य)
- 8 नवंबर - छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला महोत्सव
- 12 नवंबर - ईगास-बग्वाल
- 15 नवंबर - गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
- 18 नवंबर - कनकदास जयंती
- 23 नवंबर - सेंग कुट्सनेम
साप्ताहिक छुट्टियों की वजह इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
- रविवार: 3, 10, 17, 24 नवंबर
- दूसरा शनिवार: 9 नवंबर
- चौथा शनिवार: 23 नवंबर
भारतीय रिजर्व बैंक अपनी छुट्टियों को 3 कैटेगरी में रखता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी; नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे के तहत छुट्टी और बैंकों के खातों को बंद करने की छुट्टी। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं और सभी बैंकिंग कंपनियां इसे नहीं मानती हैं। बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं।
