Bank Holidays Next Week: अगर आप अगले हफ्ते अपना बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको उन छुट्टियों के बारे में जान लेना चाहिए, जो अगले सप्ताह पड़ने वाली हैं। इनमें अगले हफ्ते पड़ने वाला दूसरा शनिवार शामिल है। गौरतलब है कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। दूसरे शनिवार और रविवार के अलावा अगले हफ्ते दो और ऐसे मौके पड़ेंगे, जब बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक
ये भी पढ़ें -
7 मई को बंद रहेंगे बैंक
7 मई को असम में पंचायत इलेक्शन हैं। इसलिए गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। मगर उस दिन बाकी देश भर के बैंक खुले रहेंगे।
9 मई को किस बात की रहेगी छुट्टी
9 मई को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के लिए बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। मगर उस दिन भी पश्चिम बंगाल के अलावा बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 10-11 मई को वीकेंड (दूसरा शनिवार और रविवार) है। इन दोनों दिनों पर पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे।
12 मई को भी छुट्टी
12 मई (सोमवार) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला और श्रीनगर के अलावा अन्य राज्यों में भी सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
जिन दिनों बैंक बंद होते हैं, आप बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए अपने पैसे निकाल सकते हैं। ये सभी सुविधाएँ सार्वजनिक छुट्टियों के बावजूद उपलब्ध रहती हैं। मगर यदि आपका कोई बैंक ब्रांच से जुड़ा काम है तो वे आप छुट्टी वाले दिन नहीं कर पाएंगे।
