Bank holidays next week: क्या सोमवार को बैंक खुलेंगे, इन शहरों में दो दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी जानकारी

Bank holidays next week: Bank Holiday 2025: अगले हफ्ते ईद-उल-फितर और वीकेंड के कारण कई शहरों में बैंक दो दिन तक बंद रहेंगे। इस दौरान कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जानिए पूरी डिटेल्स!

Bank Holiday on Eid: अगले हफ्ते बैंक दो दिनों तक बंद रह सकते हैं, क्योंकि ईद-उल-फितर और वीकेंड के चलते कई राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 31 मार्च, सोमवार को ईद के अवसर पर देश के लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मिज़ोरम (आइज़ोल) और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक खुले रहेंगे। इसके अलावा, रविवार (30 मार्च) को भी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह एक निर्धारित साप्ताहिक अवकाश है। हालांकि, 5 अप्रैल को पहला शनिवार होने के कारण उस दिन बैंक खुले रहेंगे।

Bank Holiday 2025 , Eid Bank Holiday List

बैंक हॉलिडे

किन शहरों में रहेगा बैंक हॉलिडे?

ईद के अवसर पर 31 मार्च को निम्नलिखित शहरों में बैंक बंद रहेंगे इनमें आगर्तला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम।

End of Feed