Bank Holidays January 2025: जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays January 2025: हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारी में है। इतना ही नहीं वे नए संकल्प के साथ नए साल के पहले महीने जनवरी से ही अपने मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति में भी जुट जाएंगे। इसमें बैंकों भी भूमिका होगी। इसलिए यह जानना जरूरी है कि जनवरी में कब-कब बैंक खुले रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holidays January 2025: नया साल का आगाज होने वाला है। हर व्यक्ति नए तेवर के साथ नए साल में अपने-अपने काम में जुट जाएंगे। किसी भी रुपये-पैसे से जुड़े काम में बैंक की भूमिका बड़ी होती है। इसलिए नए साल के पहले महीने जनवरी में कब-कब बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। यह जानना जरूरी है। अगर आप जनवरी 2025 में बैंकों से जुड़े कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लेना चाहिए। जनवरी में साप्ताहिक छुट्टी और राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टियों समेत कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसके अलावा वे त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holidays January 2025

जानिए जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (तस्वीर-Canva)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाशों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। जबकि देश भर के बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां केवल खास राज्यों या क्षेत्रों में लागू होती हैं, जिसका अर्थ है कि केवल उन क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे। गौर हो कि 11 दिन की छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। देश भर के बैंक केवल राष्ट्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों पर बंद रहेंगे जबकि क्षेत्रीय छुट्टियां संबंधित राज्यों या क्षेत्रों में बैंकिंग संचालन को प्रभावित करेंगी।

End of Feed