Bank Holidays in March: फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और मार्च की शुरुआत होने जा रही है। मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही होली मनाई जाएगी। ऐसे में केवल होली ही नहीं, मार्च में कई मौकों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से जारी मार्च बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, रविवार और शनिवार की छुट्टी को छोड़कर देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपको भी अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से ही बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं अगले महीने किस दिन कौन-से अवसर पर किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है-
मार्च के पहले 10 दिन
मार्च का पहला दिन यानी 1 मार्च रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 2 मार्च को कानपुर और लखनऊ में Holika Dahan की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 मार्च को होली, डोल जत्रा, धुलंडी, होलिका दहन, अत्तुकाल पोंगला पर 15 राज्यों में हॉलिडे घोषित किया गया है, जबकि 4 मार्च को भी होली को लेकर अलग-अलग जगहों पर 17 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 8 मार्च को फिर से रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
11-20 मार्च तक में छुट्टी
13 मार्च को मिजोरम में Chapchar Kut के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा, जबकि दूसरे राज्यों और शहरों में बैंकिंग कामकाज हो सकेंगे। 14 और 15 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 17 मार्च को ‘शब-ए-कद्र (Shab-e-Qadr) के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे रहेगा। 19 मार्च को गुढी पूजा, उगाडी और श्रीराम की जयंती के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा। 20 मार्च को जुमात-उल-विदा (Jumat-ul-Vida) के अवसर पर कुछ जगहों पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
मार्च के आखिरी 11 दिन
21 मार्च को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) /खुतुब-ए-रमजान/सरहुल के मौके पर अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 22 मार्च को फिर से सभी जगह रविवार की छुट्टी होगी। 26 मार्च को श्री रामनवमी के कारण 13 राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा। 27 मार्च को 6 जगहों पर श्री राम नवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 28 मार्च को शनिवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च को रविवार और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा।
कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगले महीने मार्च में अलग-अलग राज्यों में रविवार और शनिवार की छुट्टी को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक हॉलिडे की लिस्ट राज्यों के अनुसार जारी की जाती है। ऐसे में किसी बैंकिंग कामकाज को निपटाने के लिए आप किस शहर में रहते हैं यह बेहद मायने रखता है। आप चाहें तो आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर विजिट कर भी अपने राज्य और शहर के लिए किसी खास दिन पर बैंक हॉलिडे को चेक कर सकते हैं।
