बिजनेस

Bank Holidays in June: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in June: पूरे देश में 13 जून को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि उस दिन दूसरा शनिवार है। इसके बाद 27 जून को चौथे शनिवार के कारण एक और देशव्यापी छुट्टी होगी।

Image

बैंकों में छुट्टियां

Bank Holidays in June: मई का महीना खत्म हो रहा है। चार दिन बाद जून का महीना शुरू हो जाएगा। क्या आपको पता है कि अगले महीने यानी जून में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, अगले महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास छुट्टियों की जानकारी होना जरूरी है। ऐसा कर आप बेहतर तरीके से प्लानिंग कर पाएंगे। बता दें कि अगले महीने बैंक छुट्टियों में रेगुलर वीकेंड छुट्टियों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले कई क्षेत्रीय त्योहार और खास मौके पर होने वाली छुट्टियां शामिल हैं।

जून 2026 में बैंक की मुख्य छुट्टियां

हर महीने की तरह, पूरे देश में बैंक सभी रविवारों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। इन रेगुलर साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, जून के महीने में त्योहारों, धार्मिक कार्यक्रमों और क्षेत्रीय उत्सवों के कारण कई राज्यों में बैंक कुछ अतिरिक्त दिनों के लिए भी बंद रहेंगे।

जून में देश भर में होने वाली प्रमुख क्षेत्रीय छुट्टियों में से एक मुहर्रम के अवसर पर होगी। विजयवाड़ा में 25 जून को बैंक बंद रहेंगे, जबकि नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना और श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों में 26 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा।

इस महीने के दौरान कई क्षेत्रीय छुट्टियां भी पड़ेंगी, जिनमें YMA दिवस, राजा संक्रांति और संत गुरु कबीर जयंती शामिल हैं। पूरे महीने में कई क्षेत्रीय छुट्टियां होने के कारण, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने ज़रूरी बैंकिंग काम पहले से ही निपटा लें।

25 जून: गुरुवार – विजयवाड़ा में मुहर्रम का अवकाश रहेगा।

26 जून: शुक्रवार – अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में मुहर्रम (यौम-ए-शहादत)/मुहर्रम का अंतिम दिन/आशूरा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

29 जून: सोमवार – संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर शिमला के सभी बैंक बंद रहेंगे।

30 जून: मंगलवार – आइजोल में रेमना नी की छुट्टी।

जून 2026 में सप्ताहांत पर बैंकों की छुट्टियां

13 जून: दूसरा शनिवार

27 जून: चौथा शनिवार

रविवार: 7, 14, 21, 28 जून

डिजिटल बैंकिंग बंद नहीं होगा

छुट्टियों के दिन बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, UPI ट्रांजैक्शन और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं छुट्टियों के दिनों में भी चालू रहेंगी, जिससे लोग ब्रांच जाए बिना ही अपने ज्यादातर बैंकिंग काम कर पाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article