बिजनेस

Bank Holidays In December: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In December: दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। मगर दिसंबर में लिस्टेड छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के आधार पर क्षेत्रीय छुट्टियों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती हैं।

Image

दिसंबर में बैंक की छुट्टियां

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • अलग-अलग त्योहारों पर अलग-अलग राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • अगले महीने 5 होंगे रविवार

Bank Holidays In December: दिसंबर में आधिकारिक छुट्टियों के अलावा देशव्यापी हड़ताल के कारण देश भर में बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के सभी बैंक दिसंबर में 18 दिनों तक बंद रहेंगे।

बैंक की छुट्टियों में पांच रविवार के साथ-साथ दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। हालाँकि दिसंबर में लिस्टेड छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के आधार पर क्षेत्रीय छुट्टियों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती हैं। मगर क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। आगे देखें छुट्टियों की लिस्ट।

6 दिन की हो सकती है हड़ताल

लिस्टेड बैंक छुट्टियों के अलावा, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 6 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भी आह्वान किया है, जिसका विभिन्न बैंकों पर अलग-अलग तारीखों पर असर पड़ेगा।

कब-कब होगी छुट्टियां

  • 1 दिसंबर 2023 : राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड)
  • 3 दिसंबर 2023 : रविवार
  • 4 दिसंबर 2023: सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)
  • 9 दिसंबर 2023 : शनिवार
  • 10 दिसंबर 2023 : रविवार
  • 12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (मेघालय)
  • 13 दिसंबर 2023 : लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)
  • 14 दिसंबर 2023 : लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)
  • 17 दिसंबर 2023 : रविवार
  • 18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम (मेघालय) की डेथ एनिवर्सरी
  • 19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
  • 23 दिसंबर 2023 : शनिवार
  • 24 दिसंबर 2023 : रविवार
  • 25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस (भारत भर में)
  • 26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय)
  • 27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस (नागालैंड)
  • 30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह (मेघालय)
  • 31 दिसंबर 2023 : रविवार

यहां देखें अपने शहर की लिस्ट

यदि आप अपने शहर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखना चाहते हैं तो आरबीआई की वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए आप डायरेक्ट इस लिंक पर भी जा सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article