Bank Holiday Tomorrow: क्या कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को भारत बंद के दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद ? जानें सच्चाई !

Bank Holiday Tomorrow, Bharat Bandh On 9 July 2025: 9 जुलाई 2025 को भारत बंद के कारण बैंक सेवाओं में बाधा आ सकती है क्योंकि बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। हालांकि, केंद्रीय बैंक या सरकारी अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से बैंक बंद रहने की घोषणा नहीं की है। इसलिए, बैंक बंद रहना अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारत बंद के प्रभाव से कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई।

Bank Holiday Tomorrow, Bharat Bandh On 9 July 2025 : 9 जुलाई 2025 को सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, बीमा, डाक और निर्माण से जुड़े 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। कल का भारत बंद देशभर में सेवाओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है क्योंकि कई यूनियनों के कर्मचारी "श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी, कॉर्पोरेट समर्थक सरकार की नीतियों" के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के प्लेटफॉर्म ने 9 जुलाई को आम हड़ताल या ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। अब सवाल उठता है क्या कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holyday Tomorrow, Bharat Bandh

क्या भारत बंद के दिन बैंक बंद रहेंगे, जानिए सच्चाई (तस्वीर सौजन्य- Canva)

बैंक भी हो सकते हैं प्रभावित

हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने पीटीआई को बताया कि ट्रेड यूनियन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी और अस्थायी मजदूरों की नीति के खिलाफ लड़ रही हैं। हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक, कोयला खनन, फैक्ट्रियां, राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी।

End of Feed