बिजनेस

Bank Holiday Today: बुधवार 30 अप्रैल 2025 को बैंक कहां और क्यों बंद हैं, देखें RBI छुट्टी लिस्ट

Bank Holiday Today Wednesday 30 April 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां जानिए आज 30 अप्रैल को बैंक कहां और क्यों बंद है। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

जानें आज कहां बैंक बंद हैं

Photo : iStock

Bank Holiday Today Wednesday 30 April 2025 : अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग रहे हैं तो पहले पता कर लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या नहीं। कई बार लोग बैंक के काम से जाते हैं लेकिन बैंक ब्रांच पहुंचने पर पता चलता है कि बैंक आज बंद है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। आज बुधवार 30 अप्रैल 2025 को देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि ग्राहक बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा पाएंगे। यहां जानें RBI ने आज बुधवार 30 अप्रैल की छुट्टी क्यों दी है और किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday Today: 30 अप्रैल को कहां और क्यों हैं बैंक बंद

अक्षय तृतीया के मौके पर 30 अप्रैल को कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में इस दिन सरकारी छुट्टी है जबकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कर्नाटक में बसवा जयंती की वजह से भी छुट्टी है। अक्षय तृतीया पर गोल्ड जैसे सिक्के, बार और ज्वेलरी खरीदना शुभ होता है। बसवा जयंती कर्नाटक के महान संत और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती के रूप में मनाई जाती है। 12वीं सदी में जन्मे बसवेश्वर ने समानता, न्याय और भेदभाव रहित समाज की परिकल्पना की। उन्होंने लिंगायत धर्म की स्थापना की और कर्म, भक्ति तथा नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार माना। बसवेश्वर ने जातिवाद, पाखंड और अंधविश्वास का विरोध किया और अपने वचनों के माध्यम से लोगों को सच्चाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।

Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

आप बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। इसलिए महत्वपूर्ण लेन-देन के लिए इनका उपयोग करें। अगर आपके पास इन दिनों में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, जैसे कि कैश निकासी या चेक जमा करना, तो पहले से प्लानिंग बना लें। खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहां त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article