Bank Holiday Today: आज मंगलवार (12 नवंबर, 2024) है। आज के दिन भारत के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद हैं। पूरे देश में आज तुलसी विवाह और देवउथनी का त्योहार मनाया जा रहा है। साथ ही ईगास-बग्वाल का त्योहार भी मनाया जा रहा है। RBI हर साल बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट तय करता है। हालांकि यह ध्यान देने की जरुरत है कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां बहुत ही लोकल होती हैं यानी राज्यों तक सीमित होती हैं। और इसलिए संबंधित राज्य सरकारों द्वारा छुट्टियां तय की जाती हैं। दूसरी ओर उनमें से कुछ बहुत ही अनिवार्य हैं और यह किसी का विशेषाधिकार नहीं है क्योंकि यह भारत में पहले से ही राष्ट्रीय अवकाश घोषित होती हैं। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक ईगास-बग्वाल/नोंगक्रेम नृत्य के कारण मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2024 में बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी 4 रविवार को छोड़कर 8 विशेष अवकाश हैं। भारत एक बहु-सांस्कृतिक और बहुत विविधतापूर्ण देश है और इसमें कई राष्ट्रीय और अन्य बैंक अवकाश भी हैं। भारत में बैंक अवकाश को आम तौर पर सार्वजनिक अवकाश माना जाता है जब बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान बंद रहते हैं। हालांकि सभी सार्वजनिक छुट्टियों को बैंक अवकाश के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाता है क्योंकि यह राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है। सामान्य शब्दों में, बैंक उपर्युक्त बैंक अवकाशों के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पांच शनिवार वाले महीने का पांचवां शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग डे होता है। पहले, बैंक केवल शनिवार को आधे दिन के लिए खुलते थे।
नवंबर 2024 में राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
- 12 नवंबर (मंगलवार): उत्तराखंड में ईगास-बग्वाल के कारण बंद रहेंगे बैंक।
- 15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती या कार्तिक पूर्णिमा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बैंक बंद।
- 17 नवंबर (रविवार): हॉलिडे।
- 18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद।
- 23 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार और मेघालय में सेनकुट स्नेई महोत्सव।
- 24 नवंबर (रविवार): देशभर में बैंक बंद।
इन राज्य में आज बंद हैं बैंक
बग्वाल त्यौहार भारत के उत्तराखंड (गढ़वाल) में मनाया जाता है। गढ़वाल में यह त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसे यम चतुर्दशी भी कहते हैं। गढ़वाल में दिवाली को बग्वाल कहते हैं। इसके 11वें दिन हरिबोधिनी एकादशी आती है, जिसे हम इगास कहते हैं। अमावस्या के दिन लक्ष्मी जागती हैं और इसलिए बग्वाल पर लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। विकिपीडिया के मुताबिक हरिबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं और उस दिन विष्णु जी की पूजा करने का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह त्योहार मनाया और सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। अपने एक्स हैंडलर के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! आज दिल्ली में मुझे उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के आवास पर इस पर्व में शामिल होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए
