बिजनेस

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली है, बैंक बंद रहेंगे या खुले, दूर कर लें कंफ्यूजन

Are banks holiday today on choti diwali: क्या बुधवार 30 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? बुधवार को पूरे देश में छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में क्या आज सभी बैंक बंद रहेंगे? अगर आपके मन भी इसको लेकर किस तरह की कंफ्यूजन है तो बैंक जानें पहले आप यहां तुरंत दूर कर लें।

Image

छोटी दिवाली पर बैंकों की छुट्टी को लेकर दूर करें कंफ्यूजन (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday Today: धनतेरस से दीपावली का त्योहार शुरू हो गाया है। आज देश भर में छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत में छोटी दिवाली का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है। तो क्या बुधवार (30 अक्टूबर 2024) को देश भर में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। आईबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक छोटी दीवाली के दिन बैंकों में छुट्टियां नहीं होंगी। यानी इस दिन बैंक बंद नहीं होंगे। बैंक खुले रहेंगे। बैंकों में कामकाज सामान्य तरीके से होगा।

Bank Holiday Today: दीवाली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन

इस साल 2024 में दीपावली किस दिन होगी। इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग 1 नवंबर को मनाना चाहते हैं। लेकिन पंचांग के मुताबिक इस साल दीपावली गुरुवार (31 अक्तूबर) को मनाई जाएगी, क्योंकि अमावस्या इसी दिन दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन शुक्रवार यानी 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर खत्म हो जाएगी। अमावस्या के खत्म होने की वजह से 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन नहीं हो पाएगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी। लक्ष्मी पूजा अक्सर शाम में ही होती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाई जाती है और इस दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा की परंपरा चली आ रही है है।

Bank Holiday Today: दिवाली पर दो दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

दीपावली किस दिन होगी इस कन्फ्यूजन की वजह से इस बार RBI ने दीपावली की छुट्टी 2 दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी है। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म होगी और दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article