Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 7 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या नहीं, दूर कर लें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज 7 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या नहीं, इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है क्योंकि यौम-ए-आशूरा (10वां मुहर्रम) की तारीख को लेकर असमंजस था 6 या 7 जुलाई। यहां जानिए क्या आज बैंक खुले हैं या नहीं।

Bank Holiday Today: 7 जुलाई 2025 सोमवार को बैंक अवकाश को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रही। इसका मुख्य कारण यह रहा कि यौम-ए-आशूरा (10वां मुहर्रम) को लेकर तारीख में अनिश्चितता थी कुछ जगहों पर यह 6 जुलाई (रविवार) को मनाया गया, जिससे लोगों को लगा कि 7 जुलाई को अवकाश हो सकता है।

Bank Holiday Today, July 7 bank status

क्या आज बैंक बंद हैं, जानिए सच्चाई

तो क्या आज 7 जुलाई को बैंक खुले हैं ?

यौम-ए-आशूरा, जिसे मुहर्रम भी कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने का 10वां दिन होता है। यह दिन मुस्लिम समुदाय, विशेष रूप से शिया मुसलमानों के लिए बहुत ही पवित्र होता है। भारत में 6 जुलाई 2025 (रविवार) को यौम-ए-आशूरा मनाया गया, और उसी दिन छुट्टी घोषित की गई थी। चूंकि यह पहले से ही रविवार था, इसलिए 7 जुलाई को कोई अलग सार्वजनिक छुट्टी घोषित नहीं की गई। हां, आज यानी 7 जुलाई 2025 को भारत में सभी बैंक सामान्य रूप से खुले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जुलाई 2025 की छुट्टी लिस्ट में 7 जुलाई को किसी भी राज्य में बैंक अवकाश नहीं है।

End of Feed