Saturday Bank Holiday Today: भारत में बैंकों के लिए छुट्टियों का मैनेजमेंट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। यह सिस्टम राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य-विशिष्ट समारोहों और स्थानीय त्योहारों को देखकर बनाया गया है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसी अनिवार्य छुट्टियां हैं। हालांकि, ओणम, बिहू और दुर्गा पूजा जैसी क्षेत्रीय छुट्टियां भी हैं जो केवल कुछ राज्यों में मनाई जाती हैं।
Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
RBI के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बैंक शनिवार को भी छुट्टी सिस्टम का पालन करते हैं, जहां सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक छुट्टी रहती है जबकि RBI की अवकाश लिस्ट के मुताबिक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार (अगर उस महीने में हो) को सामान्य रूप से काम करेंगे। आज 5 जुलाई 2025 को जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है।
Bank Holiday Today: कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज यानी 5 जुलाई 2025 को जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा। इस दिन सिख समुदाय के महान गुरु, गुरु हरगोबिंद जी की जयंती मनाई जाती है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है। इसी कारण, जम्मू और श्रीनगर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)
- 5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 14 जुलाई (सोमवार) – शिलॉंग में बेह देइनखलम त्योहार के चलते बैंक बंद।
- 16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून (उत्तराखंड) में हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 17 जुलाई (गुरुवार) – शिलॉंग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
- 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
- 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday tomorrow: कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी?
आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार कल यानी 5 जुलाई को देश में दो जगह बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें जम्मू और श्रीनगर को शामिल किया गया हैं। दरअसल कल हरगोबिंद जी का जन्मदिन है, ये सिख समुदायों के लिए बड़ा उत्सव है। यहीं कारण है कि कल जम्मू और श्रीनगर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
