Bank Holiday Today 1 May 2025 : आज गुरुवार 1 मई को मजदूर दिवस है। इस मौके पर देश के ज्यादतर राज्यों में बैंक बंद हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में बैंक महाराष्ट दिवस के कारण बैंक बंद हैं। अगर आप आज बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटना चाहते हैं तो पहले यहां जान लें कहां-कहां आज बैंक बंद रहेंगे। गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आमतौर पर मासिक और सालाना आधार पर भारत के लिए सभी बैंक अवकाश तय करता है। मई महीने की शुरुआत के साथ पहली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की वजह से है। एक मई लोकप्रिय तौर पर मई दिवस के तौर पर जाना जाता है।
Bank Holiday Today: 1 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
गुरुवार 1 मई को बैंक महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, कोलकाता, गोवा, आंधप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में बैंक महाराष्ट दिवस के कारण बैंक बंद हैं। वहीं, बाकि सभी राज्यों में बैंक मई दिवस के कारण नहीं खुलेंगे। यहां बैंक मई डे के कारण बंद हैं।
Bank Holiday Today: मई 2025 में बैंक अवकाश
कुल मिलाकर, मई महीने में बैंकों के लिए सात विशेष अवकाश निर्धारित हैं। ये अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम और बैंकों के खाता बंद करने की श्रेणी में आते हैं। इन अवकाशों में महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार शामिल नहीं हैं। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस (श्रम दिवस) के लिए बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के लिए बैंक बंद रहेंगे, जबकि 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के लिए बैंक बंद रहेंगे। मई महीने में 16 मई को राज्य दिवस, 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन और 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के लिए बैंक बंद रहेंगे।
मई 2025 बैंक होलिडे लिस्ट (May 2025 Bank Holiday List)
1 मई (गुरुवार) – मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस
बैंक बंद रहेंगे: बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम। अधिकांश राज्यो में मजदूर दिवस पर बैंक बंद रहेंगे।
4 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
9 मई (शुक्रवार) – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
केवल पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
10 मई (शनिवार) – महीने का दूसरा शनिवार
पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
11 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा
बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर।
16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस (सिक्किम)
केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
18 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
24 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार
पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
25 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 मई (सोमवार) – काजी नजरुल इस्लाम जयंती
केवल त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती
केवल हिमाचल में बैंक बंद रहेंगे।
क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?
मई दिवस, श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और उपलब्धियों की याद में मनाया जाने वाला दिन, अधिकांश देशों में 1 मई को मनाया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी कहते थे। मजदूरों ने काफी संधर्ष के बाद काम के घंटे 18 को घटाकर 8 करवा पाए।
महाराष्ट्र दिवस
महाराष्ट्र दिवस, जिसे आमतौर पर महाराष्ट्र दिवस के रूप में जाना जाता है, भारतीय राज्य महाराष्ट्र में राजकीय छुट्टी है, जो 1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन से भारत में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। महाराष्ट्र दिवस आमतौर पर परेड, राजनीतिक भाषणों और समारोहों के साथ जुड़ा हुआ है, इसके अलावा महाराष्ट्र के इतिहास और परंपराओं का जश्न मनाने वाले कई अन्य सार्वजनिक और निजी कार्यक्रम भी होते हैं।
Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
आप बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अगर आपके पास इन दिनों में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, जैसे कि कैश निकासी या चेक जमा करना, तो पहले से प्लानिंग बना लें।
