बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 23 अगस्त 2025 को बैंक बंद हैं या खुले, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज शनिवार है, क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। बैंक जाने से पहले यहां आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय परंपराओं के कारण बैंक की छुट्टियां राज्य दर राज्य अलग हो सकती हैं। अगर आप अगस्त के आखिरी सप्ताह में बैंक से जुड़े किसी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले इन छुट्टियों पर नजर डाल लें। 23 से 31 अगस्त के बीच कई दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें सप्ताहांत और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं।

Saturday bank holiday,Bank Holiday Today

क्या आज बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Bank Holiday Today : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, शनिवार, 23 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। भारत में सभी बैंक हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य रूप से खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी योजना सावधानी से बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

राज्य के अनुसार बैंक छुट्टियों में हो सकता है अंतर

ध्यान दें कि स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय परंपराओं के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए, बेहतर यही होगा कि आप अपने नजदीकी बैंक शाखा से उनके अवकाश की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें, खासकर लंबे वीकेंड या किसी जरूरी कार्य के समय।

Bank Holiday: 23-31 अगस्त 2025 तक इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 23 अगस्त (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अगस्त (रविवार): रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी बैंक देशभर में बंद रहेंगे।
  • 25 अगस्त (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर गुवाहाटी (असम) में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी और अन्य स्थानीय त्योहारों के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अगस्त (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई के कारण भुवनेश्वर (ओडिशा) और पणजी (गोवा) में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 31 अगस्त (रविवार): रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

August Bank Holidays: अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियां का पूरा शेड्यूल

बैंक छुट्टियां की तारीख और दिनकहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक
3 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
8 अगस्त (शुक्रवार)गंगटोक (सिक्किम) में तेंडोंग ल्हो रुम फात के कारण बैंक बंद
9 अगस्त (शनिवार)अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रक्षा बंधन और झुलना पूर्णिमा के कारण बैंक बंद; साथ ही पूरे भारत में दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
10 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
13 अगस्त (बुधवार)इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट्स डे के कारण बैंक बंद
15 अगस्त (शुक्रवार)पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस, पारसी नया साल (शाहेंशाही) और जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद
16 अगस्त (शनिवार)अहमदाबाद, अइजॉल, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, जम्मू, श्रीनगर, विजयवाड़ा में जन्माष्टमी (श्रावण वड-8) और कृष्ण जयंती के कारण बैंक बंद।
17 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
19 अगस्त (मंगलवार)अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर के जन्मदिन के कारण बैंक बंद
23 अगस्त (शनिवार)पूरे भारत में चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद
24 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद
25 अगस्त (सोमवार)गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत संकर्देवा के तिरुभव तिथि के कारण बैंक बंद
27 अगस्त (बुधवार)अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, वरसिद्धि विनायक व्रत, गणेश पूजा और विनायक चतुर्थी के कारण बैंक बंद
28 अगस्त (गुरुवार)भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के कारण बैंक बंद
31 अगस्त (रविवार)पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद

RBI की छुट्टियों की सूची और नियम

RBI द्वारा बैंक छुट्टियों की वार्षिक सूची नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत जारी की जाती है, जो चेक और प्रॉमिसरी नोट्स से जुड़े लेन-देन को नियंत्रित करती है। छुट्टियों के दौरान इन उपकरणों से लेन-देन संभव नहीं होता। RBI अपनी वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए सभी संबंधित संस्थानों को यह सूचित करता है।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही बैंक शाखाएं छुट्टियों के दिन बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे कि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और एटीएम हमेशा की तरह चालू रहेंगी। इससे ग्राहक 24x7 बैंकिंग सुविधाएं बिना किसी रुकावट के उपयोग कर सकते हैं। इसलिए छुट्टियों में भी आप अपने जरूरी लेन-देन डिजिटल माध्यम से आसानी से निपटा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article