Bank Holiday: अगले सप्ताह यानी 25 से 31 अगस्त 2025 के दौरान बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने वाले दिन हैं सोमवार (25 अगस्त), बुधवार (27 अगस्त), गुरुवार (28 अगस्त) और रविवार (31 अगस्त) हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है तो इसी हफ्ते अपनी सभी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं पूरी कर लें।
Bank Holiday: बैंक बंद रहने के कारण
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और राज्य सरकारों ने विभिन्न राष्ट्रीय और स्थानीय त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कार्यात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। इस हफ्ते बैंक बंद रहने के पीछे भी इन्हीं कारणों का योगदान है।
- 25 अगस्त (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि (केवल असम में छुट्टी)
- 27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, गणेश पूजा (मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद सहित कई शहरों में छुट्टी)
- 28 अगस्त (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन), नुआखाई (ओडिशा और गोवा में छुट्टी)
- 31 अगस्त (रविवार): रविवार होने के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद
August Bank Holidays: अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियां का पूरा शेड्यूल
| बैंक छुट्टियां की तारीख और दिन | कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक |
| 3 अगस्त (रविवार) | पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद |
| 8 अगस्त (शुक्रवार) | गंगटोक (सिक्किम) में तेंडोंग ल्हो रुम फात के कारण बैंक बंद |
| 9 अगस्त (शनिवार) | अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रक्षा बंधन और झुलना पूर्णिमा के कारण बैंक बंद; साथ ही पूरे भारत में दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। |
| 10 अगस्त (रविवार) | पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद |
| 13 अगस्त (बुधवार) | इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट्स डे के कारण बैंक बंद |
| 15 अगस्त (शुक्रवार) | पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस, पारसी नया साल (शाहेंशाही) और जन्माष्टमी के कारण बैंक बंद |
| 16 अगस्त (शनिवार) | अहमदाबाद, अइजॉल, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग, जम्मू, श्रीनगर, विजयवाड़ा में जन्माष्टमी (श्रावण वड-8) और कृष्ण जयंती के कारण बैंक बंद। |
| 17 अगस्त (रविवार) | पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद |
| 19 अगस्त (मंगलवार) | अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर के जन्मदिन के कारण बैंक बंद |
| 23 अगस्त (शनिवार) | पूरे भारत में चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद |
| 24 अगस्त (रविवार) | पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद |
| 25 अगस्त (सोमवार) | गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत संकर्देवा के तिरुभव तिथि के कारण बैंक बंद |
| 27 अगस्त (बुधवार) | अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, वरसिद्धि विनायक व्रत, गणेश पूजा और विनायक चतुर्थी के कारण बैंक बंद |
| 28 अगस्त (गुरुवार) | भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के कारण बैंक बंद |
| 31 अगस्त (रविवार) | पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद |
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने जैसी शाखा आधारित सेवाएं इन दिनों उपलब्ध नहीं होंगी। इसलिए जरूरी कामों के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर होगा। शेयर बाजार भी बंद रहेगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर 27 अगस्त को बीएसई और एनएसई भी बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की सूची और नियम
RBI द्वारा बैंक छुट्टियों की वार्षिक सूची नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत जारी की जाती है, जो चेक और प्रॉमिसरी नोट्स से जुड़े लेन-देन को नियंत्रित करती है। छुट्टियों के दौरान इन उपकरणों से लेन-देन संभव नहीं होता। RBI अपनी वेबसाइट और नोटिफिकेशन के जरिए सभी संबंधित संस्थानों को यह सूचित करता है।
