Bank Strike: हो गया तय, सितंबर में इस दिन देशव्यापी हड़ताल करेंगे बैंक कर्मचारी, ये हैं मांगें, लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक

Nationwide Bank Strike: बैंक कर्मचारियों ने 5-दिवसीय बैंकिंग, समान परफॉर्मेंस इंसेंटिव और पेंशन सुधार की मांग को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

Nationwide Bank Strike : देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं। बैंक यूनियनों के मुख्य संगठन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) ने कई पुरानी और पेंडिंग मांगों को लेकर इस हड़ताल का फैसला किया है। अगर यह हड़ताल होती है, तो खासतौर पर सरकारी (सार्वजनिक क्षेत्र के) बैंकों का काम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यह हड़ताल शुक्रवार को है, जिसके ठीक बाद महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है, जिससे लगातार 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Bank Strike, Bank Hartal, Nationwide Bank Strike, 11th September Strike, UFBU Strike, Bank Services Disruption

सितंबर में महा-हड़ताल: 5-डे वर्किंग और पेंशन की मांग पर आर-पार के मूड में बैंक कर्मचारी (तस्वीर-AI)

5-डे बैंकिंग लागू करने में देरी मुख्य वजह

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) के महासचिव रूपम रॉय का कहना है कि 8 मार्च 2024 को हुए द्विपक्षीय समझौते में 5-डे बैंकिंग (सोमवार से शुक्रवार काम) पर सहमति बनी थी। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम के घंटे 40 मिनट बढ़ाने का प्रस्ताव था। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने इसे सरकार के पास भेजा था, लेकिन दो साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

End of Feed