Bajaj Housing Finance IPO: बजाज फाइनेंस लिमिटेड की यूनिट बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ लाएगी। आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने रेगुलेटरी नियमों का पालन करने के लिए लगभग 9 अरब डॉलर (75000 करोड़ रु) से 10 अरब डॉलर (83400 करोड़ रु) की वैल्यूएशन पर आईपीओ को लेकर कई इंवेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत शुरू की है। आरबीआई का नियम है कि जिस भी कंपनी को "अपर लेयर" एनबीएफसी अधिसूचित किया जाएगा, उसे 3 साल के अंदर में लिस्ट होना होगा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस इसी नियम का पालन करने के लिए आईपीओ लाने जा रही है।
ये भी पढ़ें -
सितंबर 2025 तक लिस्ट होगी कंपनी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है और बाजार की स्थितियों के आधार पर वॉल्यूम और योजना बदल सकती हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित वर्तमान नियामक समयसीमा के तहत सितंबर 2025 तक सूचीबद्ध होना है।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने लिस्टिंग के मामले में चुनिंदा घरेलू और विदेशी निवेश बैंकों के एक ग्रुप के साथ शुरुआती बातचीत की है।
और कौन सी कंपनियां हैं अपर लेयर में शामिल
30 सितंबर, 2022 को आरबीआई ने एनबीएफसी के लिए स्केल बेस्ड रेगुलेशन के तहत अपर लेयर में 16 एनबीएफसी की लिस्ट की घोषणा की थी। इनमें अपर लेयर समेत कुल लेयर बताई गई थीं। अपर लेयर में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के अलावा टाटा संस, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, आदित्य बिड़ला फाइनेंस और सांघवी फाइनेंस भी शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
