Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस की Q4 में बंपर कमाई, शेयरों में 4% की दिखी तेजी; अब खरीदें या बेचें, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने मार्च तिमाही में ₹587 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो 54% की सालाना बढ़त है। शेयरों में 4% की तेजी, एसेट क्वालिटी बनी मजबूत। जानिए पूरी रिपोर्ट।

Bajaj Housing Finance Share Price Update: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 4% की तेजी देखी गई, जिससे यह बीएसई पर दिन के उच्चतम स्तर ₹137 पर पहुंच गया। यह उछाल कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद आया, जिसमें कंपनी ने 54% की सालाना बढ़त के साथ ₹587 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹823 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹629 करोड़ थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन Q3 और Q4 दोनों में 4% रहा, जो पिछले साल के 3.8% से बेहतर है।

Bajaj Housing Finance, Bajaj Housing Finance share

बजाज हाउसिंग फाइनेंस शेयर।

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट और होम लोन पोर्टफोलियो में इजाफा

कंपनी की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 26% बढ़कर ₹1.15 लाख करोड़ पहुंच गई। इसमें होम लोन का हिस्सा 56% है। मार्च तिमाही में लोन डिस्बर्सल ₹14,254 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 25% की बढ़त है।

End of Feed