बिजनेस

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को दूसरे दिन 7.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Bajaj Housing Finance IPO: आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस की तरफ से 3,000 करोड़ रुपये के मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल हैं। यह शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, जिसके मुताबिक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड।

Photo : iStock

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के 6,560 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन मंगलवार को 7.50 गुना अभिदान मिल गया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में की गई 72,75,75,756 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 5,45,85,77,822 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 16.45 गुना अभिदान मिला

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 16.45 गुना अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 7.46 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 3.83 गुना अभिदान मिला। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को सोमवार को बोली खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरा अभिदान मिल गया था।

एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी ने निर्गम खुलने के पहले शुक्रवार को प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए थे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस की तरफ से 3,000 करोड़ रुपये के मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल हैं। यह शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, जिसके मुताबिक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article