बिजनेस

Bajaj Finance: 9089 रु के रिकॉर्ड हाई पर Bajaj Finance! क्या Rajeev Jain की नई भूमिका से शेयर 11000 तक पहुंचेगा?

Bajaj Finance के शेयर 3% बढ़कर ₹9,089 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे, Rajeev Jain की नई भूमिका के बाद बाजार में जबरदस्त उत्साह दिखा। ब्रोकरेज फर्म्स ने भी शेयर के टार्गेट प्राइस बढ़ाए।

Image

Bajaj Finance के शेयर 3% बढ़कर ₹9,089 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • Rajeev Jain को Bajaj Finserv के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया।
  • CLSA ने Bajaj Finance के लिए ₹11,000 का टार्गेट प्राइस दिया।
  • Morgan Stanley और Citi ने भी 'BUY' रेटिंग के साथ टार्गेट प्राइस बढ़ाया।

Bajaj Finance Share Price: बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों ने 21 मार्च को नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी के प्रबंध निदेशक Rajeev Jain को Bajaj Finserv के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव कैपेसिटी में प्रमोट किए जाने के बाद शेयरों में 3% की बढ़त देखी गई। सुबह 9:40 बजे, Bajaj Finance के शेयर ₹8,939.5 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद स्तर से 3% अधिक था। शेयरों ने ₹9,089.00 का नया लाइफटाइम हाई छू लिया।

Bajaj Finserv समूह में लीडरशिप ट्रांज़िशन की प्रक्रिया चल रही है, और इसी के तहत Jain को बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Rajeev Jain की नई भूमिका और इसका प्रभाव

Rajeev Jain अब Bajaj Finance के संचालन की देखरेख के साथ-साथ समूह की नई योजनाओं, जैसे हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर, में भी योगदान देंगे। Bajaj Finance, Bajaj Finserv द्वारा प्रमोट की गई कंपनी है, जिसमें Bajaj Finserv की 54% हिस्सेदारी है।

ब्रोकरेज फर्म्स ने टारगेटट प्राइस बढ़ाया

Bajaj Finance में आई तेजी के बाद प्रमुख ब्रोकरेज फर्म्स ने इसके टार्गेट प्राइस में इज़ाफा किया है। CLSA ने ₹11,000 का टार्गेट प्राइस दिया (27% संभावित बढ़त)। वहीं BofA Securities ने टार्गेट प्राइस बढ़ाकर ₹10,500 किया। Citi Research ने ₹10,200 और Morgan Stanley ने ₹10,500 का टार्गेट दिया है।

Morgan Stanley ने कहा कि Jain की लीडरशिप कंटिन्युटी से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और प्रबंधन से जुड़ी अनिश्चितता दूर होगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article