बिजनेस

बिक गई अडाणी की ये कंपनी, बेन कैपिटल ने खरीदी 90 फीसदी हिस्सेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 10:21 AM IST

Bain Capital To Acquire Adani Capital: बेन कैपिटल (Bain Capital) ने अदाणी कैपिटल (Adani Capital) और अदाणी हाउसिंग (Adani Housing) के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है।

Image

गौतम अडाणी

Photo : BCCL

Bain Capital To Acquire Adani Capital: ग्लेबल प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) ने अडाणी कैपिटल (Adani Capital) और अडाणी हाउसिंग (Adani Housing) के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। इस समझौते से फर्म 90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। इस ट्रांजेक्शन के जरिए कंपनी में अडाणी परिवार का 100 फीसदी प्राइवेट इन्वेस्टमेंट खरीदा जाएगा।

कंपनी में गौरव गुप्ता की हिस्सेदारी रहेगी साथ ही मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के रूप में काम करेंगे। इस डील के साथ, अडाणी परिवार शैडो बैंकिंग बिजनेस में अपनी लगभग सारी हिस्सेदारी बेच देगी, जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था।

इतने का होगा निवेश

बेन कैपिटल ने अधिग्रहण के साथ कंपनी की ग्रोथ के लिए प्राइमरी कैपिटल में 12 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान भी किया है। बेन कैपिटल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के रूप में कंपनी को 5 करोड़ डॉलर की लिक्विडिटी लाइन भी मुहैया कराएगी, इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। बेन कैपिटल के पार्टनर ऋषि मंडावत ने अडाणी कैपिटल पर भरोसा जताते हुए कहा कि गौरव और टीम ने बड़े पैमाने पर लोन देने वाला बिजनेस बनाया है जो आंत्रप्रन्योर को सपोर्ट करता है। उन्होंने कंपनी के मजबूत बिजनेस फंडामेंटल और एग्रीकल्चर, हाउसिंग और कम बैंकिंग सुविधा वाले ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई सेगमेंट्स में सेवा देने की क्षमता के बारे में बात की।

गौतम अडाणी ने कही ये बात

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ''मैं गौरव को उनके इन्वेस्टमेंट बैंकर के दिनों से जानता हूं।'' उन्होंने आगे कहा, "वे एक उद्यमी बनना चाहता थे और मैंने उसका सपोर्ट किया। उन्होंने न केवल सेमी-अर्बन और ग्रामीण भारत में वंचितों पर फोकस करते हुए एक अच्छा फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस बनाया है, बल्कि अडाणी ग्रुप में भी बहुमूल्य योगदान दिया है। मुझे बहुत खुशी है कि बेन जैसा भरोसेमंद निवेशक अब इसमें कदम रख रहा है और इससे बिजनेस को यहां से कई गुना बढ़ने में मदद मिलेगी।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article