घर बनाने वालों के लिए बुरी खबर, महंगा हुआ सीमेंट, प्रति बैग इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी

घर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सीमेंट की कीमत बढ़ने से कंस्ट्रक्शन कॉस्ट का बोझ बढ़ गया है। इससे कुल लागत बढ़ जाएगी।

Cement Pirice: घर का निर्माण करा रहे या कराने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। ईरान युद्ध के चलते सीमेंट की कीमत में प्रति बैग बड़ी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पूरे भारत में सीमेंट की कीमतें एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट कंपनियों ने इस महीने प्रति 50 किलोग्राम के बैग पर कीमतों में 15-20 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे अप्रैल में अखिल भारतीय औसत कीमतें मार्च की तुलना में लगभग 5% बढ़ गई हैं। निर्माताओं को ईंधन, पैकेजिंग बैग और अन्य इनपुट के लिए अधिक लागत का सामना करना पड़ रहा है, और शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला अभी और आगे बढ़ सकता है।

Cement Price

सीमेंट प्राइस

इसलिए बढ़ी सीमेंट की कीमत

Cement की कीमत बढ़ने की वजह यह है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा और माल ढुलाई की लागत बढ़ गई है, जिससे निर्माताओं के लिए इनपुट खर्च बढ़ गया है। विश्लेषकों का अनुमान है कि कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच सकती हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, पूरे भारत में, इनपुट लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ी हैं, खासकर ईंधन और पैकेजिंग के खर्चों में।

End of Feed