Baazar Style IPO: 30 अगस्त को खुलेगा बाजार स्टाइल का IPO, रेखा झुनझुनवाला ने लगा रखा है पैसा, प्राइस बैंड 370-389 रु

Baazar Style IPO: रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail Ltd) ने 835 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाला है बाजार स्टाइल का IPO
  • 30 अगस्त को खुलेगा इश्यू
  • प्राइस बैंड है 370-389 रु

Baazar Style IPO: रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail Ltd) ने 835 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि इसका आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा। प्रस्तावित आईपीओ में 148 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 687 करोड़ रुपये के 1.76 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए होगी।

Baazar Style IPO

30 अगस्त को खुलेगा बाजार स्टाइल का IPO

ये भी पढ़ें -

End of Feed