अजीम प्रेमजी का 350 करोड़ रुपये का बेंगलुरु बंगला, जहाँ सादगी मिलती है शाही अंदाज से

Azim Premji's Rs 350 crore Bengaluru bungalow: विप्रो को तेल कंपनी से टेक दिग्गज में बदलने वाले इस बिजनेस आइकन का जीवन जितना प्रेरणादायक है, उतना ही उनका ठिकाना भी दिलचस्प है। बैंगलोर के व्हाइटफील्ड में बना यह एक शानदार फार्महाउस है। यह घर न सिर्फ प्रेमजी की जीवनशैली की झलक देता है, बल्कि उनके भीतर बसे प्रकृति प्रेम और आत्मिक संतुलन की भी कहानी कहता है।

Azim Premji's Rs 350 crore Bengaluru bungalow: जब कोई नाम भारत की तकनीकी क्रांति का पर्याय बन जाए, तो आप उससे केवल सफलता की उम्मीद करते हैं, पर अजीम प्रेमजी ने हमेशा उम्मीदों से बढ़कर दिखाया है। विप्रो को तेल कंपनी से टेक दिग्गज में बदलने वाले इस बिजनेस आइकन का जीवन जितना प्रेरणादायक है, उतना ही उनका ठिकाना भी दिलचस्प है। बैंगलोर के व्हाइटफील्ड में बना यह एक शानदार फार्महाउस है। यह घर न सिर्फ प्रेमजी की जीवनशैली की झलक देता है, बल्कि उनके भीतर बसे प्रकृति प्रेम और आत्मिक संतुलन की भी कहानी कहता है। चलिए, इस घर की झलकियों से समझते हैं कि कैसे यह चारदीवारी एक विज़नरी की सोच का विस्तार बन जाती है—जहाँ हर ईंट में छिपा है स्थिरता का संदेश और हर कोना बताता है कि सादगी भी राजसी हो सकती है।

azim premjis rs 350 crore bengaluru bungalow,

अजीम प्रेमजी का घर।

अजीम प्रेमजी का नाम भारत की आईटी इंडस्ट्री के दायरे से कहीं आगे तक गूंजता है।

व्हॉइटफील्ड स्थित इस शानदार घर की भव्यता

बैंगलोर के शांत व्हॉइटफील्ड इलाके में स्थित यह घर किसी सपने से कम नहीं। आधे एकड़ में फैला और लगभग 6,000 वर्ग फुट का यह घर सिर्फ अपने आकार के लिए नहीं, बल्कि हर कोने में समाहित सोच-समझ और पर्यावरण प्रेम के लिए खास है। यह एक फार्महाउस के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र और आधुनिक लग्जरी का अनूठा मिश्रण पेश करता है। ठीक वैसे ही जैसे प्रेमजी की जीवन यात्रा।

End of Feed