Axis Bank में 2 साल की FD में 5 लाख जमा करने पर कितने रुपये मिलेंगे; यहां समझें पूरा गणित

एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटिजन ग्राहकों को कम समय की अवधि वाली एफडी पर अधिकतम 7 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Axis Bank 2 Year FD Returns: अगर आप अपने पैसों पर सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल Axis Bank अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक एफडी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि बैंक सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज का लाभ दे रहा है।

Axis Bank FD Rates 2026

एक्सिस बैंक एफडी रेट्स 2026 (AI Generated Image)

बैंक की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, 2 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 7 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप कम समय की अवधि के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बैंक की 2 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

End of Feed