6 महीने में इस कंपनी ने पैसा किया ट्रिपल,अब हर शेयर पर फ्री मिलेंगे दो बोनस शेयर

Avantel Bonus Shares Issue: 6 महीने पहले 10 अप्रैल को बीएसई (BSE) पर अवांटेल का शेयर 89.99 रु पर था, जबकि आज मंगलवार को यह 308 रु पर है। यानी इसने 6 महीनों में 242.26 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब-करीब साढ़े 3 गुना हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अवांटेल देगी बोनस शेयर
  • 1 शेयर पर मिलेंगे 2 बोनस शेयर
  • 6 महीने में शेयर ने दिया भारी रिटर्न

Avantel Bonus Shares Issue: अकसर कंपनियां अपने शेयरधारकों को फ्री में बोनस शेयर (Bonus Share) देती हैं। अब स्मॉल कैप कंपनी अवांटेल लिमिटेड (Avantel Ltd) ने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। अवांटेल टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में कारोबार करती है। ये अपने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर एक शेयर पर दो फ्री बोनस शेयर। मगर इसके लिए अभी ये अपने शेयरधारकों से मंजूरी लेगी। इसके शेयर ने बीते 6 महीनों में काफी तगड़ा रिटर्न भी दिया है।

कितना दिया शेयर ने रिटर्न

6 महीने पहले 10 अप्रैल को बीएसई (BSE) पर अवांटेल का शेयर 89.99 रु पर था, जबकि आज मंगलवार को यह 308 रु पर है। यानी इसने 6 महीनों में 242.26 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब-करीब साढ़े 3 गुना हो गया है।

End of Feed