बिजनेस

Auto Stock To BUY: मारुति सुजुकी स्टॉक या फिर बजाज ऑटो, दोनों में किस शेयर में बनेंगे कमाई के मौके?

Auto Stocks: Bajaj Auto का शेयर 19 सितंबर के कारोबार में एक फीसदी से कम तेजी के साथ बढ़त में ट्रेड करते दिखे। इस स्टॉक में 12040 का इंट्राडे हाई बनाया जो 12,050 के हाई लेवल के बेहद करीब है। Maruti Suzuki इस दिन करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ बिजनेस करता दिखा और शेयर ने 12405.90 का इंट्राडे हाई बनाया।

Image

एक्सपर्ट ने बताए 2 स्टॉक।

Photo : iStock

Auto Stocks: मार्केट एक्सपर्ट ने Auto Stocks में निवेश को लेकर ET Now Swadesh पर अपनी राय दी है। एक्सपर्ट ने Bajaj Auto और Maruti Suzuki के शेयरों में निवेश के विकल्प बताए हैं। Bajaj Auto का शेयर 19 सितंबर के कारोबार में एक फीसदी से कम तेजी के साथ बढ़त में ट्रेड करते दिखे। इस स्टॉक में 12040 का इंट्राडे हाई बनाया जो 12,050 के हाई लेवल के बेहद करीब है। Maruti Suzuki इस दिन करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ बिजनेस करता दिखा और शेयर ने 12405.90 का इंट्राडे हाई बनाया। तो चलिए जानते हैं इन Auto Stocks को लेकर एक्सपर्ट ने क्या राय दी है...

Auto Stocks: क्या है एक्सपर्ट की राय?

मार्केट एक्सपर्ट ने खास चर्चा में ET Now Swadesh में Auto Stock को लेकर खास जानकारी दी है। एक्सपर्ट ने इस बीच Bajaj Auto और Maruti Suzuki को लेकर जानकारी दी है। एक्सपर्ट ने कहा कि मौजूदा लेवल से Bajaj Auto में निवेश करना उचित नहीं है लेकिन जिन निवेशकों के पास ये स्टॉक है उन्हें अपना निवेश बनाए रखना चाहिए। Bajaj Auto के मुकाबले एक्सपर्ट ने Maruti Suzuki में कमाई की स्ट्रैटजी बताई है। एक्सपर्ट ने कहा कि Maruti Suzuki में मौजूदा लेवल से आगे तेजी की उम्मीद है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा बन सकता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने Maruti Suzuki में 12650 रुपये से 12700 रुपये का Target Price बताया।

Maruti Suzuki Share Price History

-मारुति के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 13,675 रुपये और निचला स्तर 9,738.40 रुपये दर्ज किया

-Maruti Suzuki का मार्केट कैप 3,89,247.68 करोड़ रुपये है

-पिछले एक महीने में मारुति के शेयरों में लगभग 1.65% की बढ़त आई

-6 महीने में कंपनी ने निवेशकों को 6.45 फीसदी का रिटर्न दिया

-YTD आधार पर शेयर की कीमतों में 20.07% की बढ़त आई

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article