Ather Energy IPO: 38 रुपये के शेयर खरीद ये Ather Energy वाले बनेंगे करोड़पति! जानिए कितनी हो सकती है कमाई

Ather Energy IPO: Ather Energy का IPO 28 अप्रैल को खुलेगा, जिसकी कीमत ₹321 तक तय की गई है। टाइगर ग्लोबल, GIC और हीरो मोटोकॉर्प को हो सकता है शानदार मुनाफा। जानिए निवेश, तारीखें और रिटर्न की पूरी डिटेल।

Ather Energy IPO: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 28 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 304 रुपये से 321 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO सब्सक्रिप्शन 28 से 30 अप्रैल तक खुलेगा, जबकि इसका लिस्टिंग डेट 6 मई को होगी। टाइगर ग्लोबल समर्थित Internet Fund III Pte ने 2015 में एथर एनर्जी में निवेश किया था। इसका औसत अधिग्रहण मूल्य 38.58 रुपये प्रति शेयर है। फंड के पास 1.98 करोड़ शेयर (6.56% हिस्सेदारी) हैं, जो अपर प्राइस बैंड पर ₹655 करोड़ के आसपास के हैं। यह सात गुना से अधिक रिटर्न बनता है।

Ather Energy IPO 2025:

जबरदस्त रिटर्न, ₹11,956 करोड़ वैल्यूएशन

सिंगापुर का GIC (Caladium Investment) और भारत सरकार समर्थित NIIF ने 2022 में निवेश किया था। GIC के पास 15.43% हिस्सेदारी (4.65 करोड़ शेयर) है, जिसकी लागत ₹204.24 प्रति शेयर रही है। अब यह निवेश ₹1,493 करोड़ का हो गया है। वहीं NIIF की 6.77% हिस्सेदारी (2.04 करोड़ शेयर) ₹183.71 प्रति शेयर के हिसाब से ली गई थी, जिसकी वैल्यू अब ₹655 करोड़ है।

End of Feed