Arrowhead Seperation Engineering Limited IPO: गुरुवार 16 नवंबर को एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड (Arrowhead Seperation Engineering Limited) या एएसईएल का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है। इसके आईपीओ में 20 नवंबर तक निवेश का मौका होगा।
एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ
आईपीओ से पहले ही कंपनी का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) काफी अधिक चल रहा है। आगे जानिए जीएमपी समेत बाकी अहम डिटेल।
आईपीओ की अहम डिटेल
एएसईएल का आईपीओ 16 से 20 नवंबर तक के लिए खुलेगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 233 रु है। जबकि इसका इश्यू साइज 13 करोड़ रु है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 600 शेयर है। यानी आपको कम से कम 600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार एएसईएल का जीएमपी 85 रु र है। जीएमपी संकेत देता है कि कोई शेयर आईपीओ प्राइस से कितने अधिक पर लिस्ट हो सकता है। ये ग्रे मार्केट का प्रीमियम होता है। हालांकि ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड वैक्यूम डबल ड्रम ड्रायर, रोटरी ड्रायर, सिंगल ड्रम ड्रायर, डबल ड्रम ड्रायर, पैडल ड्रायर आदि की एक बड़ी की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडर और एक्सपोर्टर है। इस कंपनी की शुरुआत 1991 में हुई थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
