Arisinfra Solutions IPO GMP: एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस का IPO 20 मार्च को खुलने जा रहा है। इसका आईपीओ तीन दिन के खुलेगा 25 मार्च को बंद होगा। 22 और 23 मार्च को IPO में निवेश नहीं हो सकेगा, क्योंकि उन दो दिनों में शेयर बाजार शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेगा। बता दें कि एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है। मगर ग्रे-मार्केट में इसका शेयर तगड़े प्रीमियम पर चल रहा है।
20 मार्च को खुलेगा Arisinfra Solutions का IPO
ये भी पढ़ें -
Arisinfra Solutions IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार Arisinfra Solutions के IPO का GMP (Grey Market Premium) 100 रु है। वैसे तो इसके प्राइस बैंड का खुलासा नहीं हुआ है, मगर एचडीएफसी स्काई पोर्टल पर आईपीओ के लिए 200-210 रु के प्राइस बैंड का अनुमान लगाया गया है।
अगर प्राइस बैंड यही रहता है तो मौजूदा GMP के आधार पर Arisinfra Solutions के IPO से 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कर्ज घटाएगी Arisinfra Solutions
पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए सेबी के पास अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। इस पब्लिक इश्यू में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे और कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा।
कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड का यूज कर्ज चुकाने, अपनी वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने और अपनी सब्सिडियरी कंपनी बिल्डमेक्स-इंफ्रा में निवेश करने के लिए करेगी।
कई बड़ी कंपनियों का सपोर्ट हासिल
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई स्थित इस फर्म को हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई) और फैमिली ऑफिसेज का सपोर्ट हासिल है, जिनमें फार्मइजी के चीफ एग्जेक्यूटिव सिद्धार्थ शाह, सैन फ्रांसिस्को स्थित थिंक इन्वेस्टमेंट्स और टीपीजी कैपिटल और ब्लैकरॉक जैसी निजी इक्विटी फर्मों के साझेदार शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
