बिजनेस

Bajaj Finserv-Allianz Deal: बजाज के साथ Allianz की 2600 करोड़ रु की डील, बीमा जॉइंट वेंचर्स में बेची पूरी हिस्सेदारी

Bajaj Finserv-Allianz Deal: जर्मनी की दिग्गज बीमा कंपनी एलियांज एसई ने बजाज ग्रुप के साथ अपने भारतीय बीमा जॉइंट वेंचर से बाहर निकलने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से बीमा वेंचर्स में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति दिए जाने के लगभग डेढ़ महीने बाद, एलियांज ने बजाज ग्रुप के साथ लाइफ और नॉन-लाइफ जॉइंट वेंचर्स में अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी 24,600 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है।

Image

बजाज फिनसर्व और एलियांज में हुई डील

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज फिनसर्व और एलियांज में हुई डील
  • 2600 करोड़ रु की हुई है डील
  • बीमा जॉइंट वेंचर्स में बेची हिस्सेदारी

Bajaj Finserv-Allianz Deal: जर्मनी की दिग्गज बीमा कंपनी एलियांज एसई ने बजाज ग्रुप के साथ अपने भारतीय बीमा जॉइंट वेंचर से बाहर निकलने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से बीमा वेंचर्स में 100 प्रतिशत FDI की अनुमति दिए जाने के लगभग डेढ़ महीने बाद, एलियांज ने बजाज ग्रुप के साथ लाइफ और नॉन-लाइफ जॉइंट वेंचर्स में अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी 24,600 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है। एलियांज दोनों कंपनियों से बाहर निकल जाएगी, जिनमें Bajaj Allianz General Insurance Company और Bajaj Allianz Life Insurance Company शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

Bajaj Finserv के साथ हुई डील

एलियांज ने बजाज फिनसर्व लिमिटेड के साथ डील की है, जिसके तहत वह अपने सफल नॉन-लाइफ और लाइफ इंश्योरेंस जॉइंट वेंचर्स (बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी) में अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बजाज ग्रुप को 2.6 बिलियन यूरो (करीब 2600 करोड़ रु) में बेचेगी।

एलियांज ने एक बयान में कहा कि एलियांज को यह राशि कई किस्तों में मिल सकती है। इस डील के बाद दोनों ही कंपनियों में बजाज फिनसर्व की 75.01 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।

लग जाएगा महीनों का समय

बता दें कि इस ट्रांजेक्शन के लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां ली जाएंगी। इसमें कई महीने लग सकते हैं।

Bajaj Finserv Share Price Today

इस खबर के बाद आज बजाज फिनसर्व का शेयर फोकस में रहेगा। प्री-ओपनिंग में कंपनी का शेयर हरे निशान में दिख रहा है। सोमवार को इसका शेयर 3.5 फीसदी की मजबूती के साथ 1871.85 रु पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article