Tata Capital IPO में पैसा लगाने की है तैयारी! जानें क्या चल रहा ताजा GMP?

Tata Capital IPO GMP: लंबे इंतजार के बाद टाटा कैपिटल लिमिटेड (टीसीएल) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO ) आज, 6 अक्टूबर से निवेशकों के लिए खुल गया है। यह आईपीओ 8 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ 13 अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

Tata Capital IPO GMP: टाटा कैपिटल आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार खत्म हो गया है। रिटेल निवेशकों के लिए आज, 6 अक्टूबर से यह आईपीओ खुल गया है। आम निवेशक इस आईपीओ में 8 अक्टूबर तक पैसा लगा पाएंगे। आपको बता दें कि इस साल टाटा का आईपीओ सबसे बड़ा है। टाटा कैपिटल के IPO का साइज 15,511.87 करोड़ रुपये है। इससे पहले पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया 27,859 करोड़ रुपये का आईपीओ लाया था। अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इसका ताजा GMP क्या चल रहा है? साथ ही अभी तक यह आईपीओ कितना सब्सक्राइब हुआ है?

आईपीओ

आईपीओ

क्या चल रहा है ताजा जीएमपी?

आज से टाटा कैपिटल का आईपीओ खुला है। अगर ताजा जीएमपी देखें तो यह ₹13 है। यानी ग्रे मार्केट में 326 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, टाटा कैपिटल के आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹339 (कैपिटल प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित लाभ/हानि 3.99% है।

End of Feed