बिजनेस

Home Loan: क्या आप सिंगल मदर हैं और होम लोन के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो इन चीजों पर जरूर करें विचार

Single Mother Home Loan: आप सिंगल मदर हैं और घर खरीदना चाहती हैं तो आपको फाइनेंशियल प्लानिंग की जरुरत होगी। आपको इसके लिए यहां बताए गए कुछ जरूरी बातों पर जरूर गौर करना चाहिए।

Image

सिंगल मदर कैसे लें होम लोन (तस्वीर-canva)

Single Mother Home Loan: सिंगल मदर के लिए घर खरीदना एक मुश्किल फैसला हो सकता है, इसके लिए सोच-समझ कर फाइनेंशियल योजना बनाने की जरुरत होती है। आपको अपने सभी खर्चों के साथ बच्चे के भविष्य को भी सुरक्षित करना होता है। हालांकि फाइनेशियल इंस्टीट्यूशन्स महिलाओं को होम लोन पर खास फायदे देते हैं, जिससे उनके लिए घर खरीदना अधिक आसान हो जाता है। बहुत सी सिंगल मदर्स घर खरीदने का सपना साकार करने के लिए होम लोन लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि वे कोई भी फैसला लेने से पहले कुछ जरूरी चीजों पर विचार कर लें।

Home Loan: होम फाइनेंस के विकल्प और महिलाओं के लिए इसके फायदे

अधिक से अधिक महिलाएं अपना घर खरीद सकें, इसके लिए कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स उन्हें खास फायदे देते हैं। वास्तव में महिलाएं बचत, फाइनेंशियल प्लानिंग करने और लोन चुकाने में अधिक अनुशासन बरतती हैं। कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स महिलाओं को होम लोन के ब्याज पर 0.05 से 0.10 फीसदी तक की छूट देते हैं। इसके अलावा केन्द्र एवं राज्य सरकार भी स्टाम्प ड्यूटी पर 1 से 2 फीसदी की छूट देती है।

इसी तरह सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिला उम्मीदवारों को, खासतौर पर पहली बार आवेदन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं को क्रेडिट सब्सिडी भी दी जाती है। महिलाएं होम लोन पर टैक्स में छूट भी पा सकती हैं, इनकम टैक्स एक्ट के तहत उन्हें प्रिंसिपल पर रु 1.5 लाख सालाना तक की छूट का फायदा मिलता है। इसके अलावा वे होम लोन के ब्याज पर सालाना 2 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकती हैं।

Home Loan: होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले इन पहलुओं पर विचार कर लें

आप सिंगल मदर हैं या आम महिला, होम लोन के आवेदन करना चाहती हैं, तो इन पहलुओं पर विचार कर लेंः-

Home Loan: अपनी क्रेडिट हिस्ट्री पर विचार करें

सबसे पहले होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए, ऐसा होने से आप लोन की शर्तों पर मोलभाव कर सकती हैं और आपकी सस्ती दरों पर लोन आसानी से मिल जाएगा। आमतौर पर 750 से अधिक स्कोर अच्छा माना जाता है। इसलिए लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी क्रेडिट हिस्ट्री देखें। कोई भी बकाया लोन है तो चुका लें, कोई गड़बड़ी है तो उसे टीक कर लें। ऐसा करने से न सिर्फ आपको लोन आसानी से मिलता है बल्कि आपकी फाइनैंशियल ज़रूरतें भी पूरी हो जाती हैं।

Home Loan: डाउन पेमेंट के लिए पैसा अलग से रख लें

बैंक अक्सर प्रॉपर्टी की कीमत का 75-90 फीसदी तक लोन देते हैं, यानि 10-25 फीसदी आपको डाउन पेमेंट के रूप में देना होता है। होम लोन पर ज़्यादा डाउन पेमेंट देने से आपकी ईएमआई कम हो जाती है और इस तरह ब्याज़ का बोझ भी कम होता है।

Home Loan: एमरजेंसी फंड जरूर रखें

सिंगल मदर को होम लोन लेने से पहले एमरजेन्सी फंड भी ज़रूर रखने चाहिए। इससे अगर अचानक कोई परेशानी, मेडिकल एमरजेन्सी आ जाए या नौकरी चली जाए या घर की मरम्मत करानी पड़ी तो यह फंड आपके काम आ जाएगा और आपका बोझ नहीं बढेगा। हमारी राय है कि आपके पास कम से कम 9-12 महीने तक के खर्च के लिए पूरा इंतज़ाम होना चाहिए। यह राशि मुश्किल के समय आपके काम आती है।

Home Loan: लम्बी अवधि के लिए किए गए निवेश में से फंड न निकालें

लम्बी अवधि के निवेश जैसे रिटायरमेन्ट या बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए निवेश करना ज़रूरी होता है। एमरजेन्सी के समय आपको इस फंड का इस्तेमाल करना आसान लगेगा। लेकिन ऐसा करने से आपका भविष्य जोखिम में पड़ सकता है। वास्तव में समय से पहले निवेश निकालने से पैनल्टी और टैक्स का नुकसान भी होता है।

इस तरह के जोखिम से बचने के लिए लंबी अवधि के निवेश को बचाकर रखें। इसके बजाए बचत करके घर खरीदने के लिए अलग से पैसे जुटाएं। ऐसा करने से आपकी फाइनैंशियल स्टेबिलिटी बनी रहेगी और घर खरीदना अधिक आसान हो जाएगा।

(डिस्क्लेमर: बेसिक होम लोन के सीईओ एवं सह-संस्थापक अतुल मोंगा ने लिखी है, यह सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article