SIP रिटर्न वाकई उतना है जितना दिख रहा है? जानें XIRR और Absolute Return के बीच का असली सच

SIP Return Myth: SIP शुरू करने पर रिटर्न तेजी से ऊपर-नीचे हो सकते हैं, इसलिए नहीं कि नुकसान हो रहा है, बल्कि इसलिए कि सालाना कैलकुलेशन शॉर्ट-टर्म मूवमेंट को बढ़ा देते हैं। यह समझना कि किस मेट्रिक्स पर और कब फोकस करना है, इन्वेस्टर्स को परफॉर्मेंस को समझने में मदद कर सकता है।

SIP Return Myth: देश में मौजूदा समय में करोड़ों निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद अभी भी बहुत सारे निवेशकों के पास सही जानकारी का अभाव है। अगर म्यूचुअल फंड रिटर्न के बारे में उनसे पूछें तो बहुत सारे लोगों का जवाब आपको कन्फ्यूज कर सकता है। अधिकांश निवेशकों को नहीं पता है कि म्यूचुअल फंड कैसे काम करता है और उसके निवेश की गणना कैसे होती है? म्यूचुअल फंड में XIRR और Absolute Return के बीच क्या अंतर है? अगर आप भी उनमें शामिल हैं तो हम आपको आज सही तरीका बता रहे हैं। इससे आपको अपने निवेश पर सही रिटर्न जानने में आसानी होगी।

Sip Return Calculation

सिप रिटर्न

सबसे पहले समझते हैं, SIP कैसे काम करता है?

आपको बता दें कि SIP निवेश में, हर इंस्टॉलमेंट एक स्वतंत्र निवेश की तरह काम करता है, जिसका अपना होल्डिंग पीरियड और रिटर्न होता है। जब ऐसे कई SIP इंस्टॉलमेंट मिलते हैं, तो ओवरऑल रिटर्न कैलकुलेट करना एक सिंपल परसेंटेज गेन या लॉस से ज्यादा जटिल हो जाता है। इस जटिलता की वजह से ही एक विशेष रिटर्न मापदंड की जरूरत होती है। वह मेट्रिक XIRR है।

End of Feed