बिजनेस

Bank: क्या आज बंद हैं बैंक, कर्मचारी संघ ने किया है देशभर में हड़ताल का ऐलान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 28, 2024, 10:37 AM IST

Are Bank Closed Today: यह हड़ताल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारी संघ के 13 पदाधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने के फैसले के विरोध में किया गया है। एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान उन यूनियन नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया है, जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

Image

क्या आज बंद हैं बैंक।

Photo : iStock

Are Bank Closed Today: क्या आज बैंक बंद हैं? यह सवाल देश के तमाम लोगों के दिमाग में घूम रहा है, क्योंकि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अब बैंक आज यानी मंगलवार को बंद रहेंगे या नहीं अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, देशव्यापी हड़ताल के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह हड़ताल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कर्मचारी संघ के 13 पदाधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने के फैसले के विरोध में किया गया है।

कर्मचारियों ने क्यों किया है हड़ताल का ऐलान

दरअसल, इन अधिकारियों को केरल में बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के 23वें द्विवार्षिक सम्मेलन में भाग लिया था। इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान उन यूनियन नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया है, जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने हड़ताल के बारे में मीडिया को जानकारी दी और संघ की मांगों को एक प्रेस बयान जारी किया सरकार को बताया। इसके अलावा एक्स पर पोस्ट करके भी उन्होंने हड़ताल के बारे में जानकारी दी।

कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से ग्राहकों को जमा, निकासी और अन्य लेन-देन सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article