Arkade Developers IPO: रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन मंगलवार को 16.20 गुना अभिदान मिला। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 2,37,75,719 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,37,75,719 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
आईपीओ अपडेट।
Arkade Developers IPO किस सेगमेंट में कितना हुआ सब्सक्राइब
गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित खंड को 28.26 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 19.99 गुना अभिदान मिला। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 44 प्रतिशत अभिदान मिला।
आर्केड डेवलपर्स ने एंकर निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये जुटाए
आईपीओ खुलने के पहले आर्केड डेवलपर्स ने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने अपने 410 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आरंभिक शेयर बिक्री 19 सितंबर को बंद होगी। आईपीओ पूरी तरह से 410 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी की मौजूदा एवं आगामी परियोजनाओं के विकास, भविष्य की रियल एस्टेट परियोजनाओं के अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
