बिजनेस

Arkade Developers IPO: आर्केड डेवलपर्स IPO दूसरे दिन 16.20 गुना हुआ सब्सक्राइब, जानें कब है पैसा लगाने का मौका

Arkade Developers IPO: गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित खंड को 28.26 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 19.99 गुना अभिदान मिला। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 44 प्रतिशत अभिदान मिला।

Image

आईपीओ अपडेट।

Photo : iStock

Arkade Developers IPO: रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन मंगलवार को 16.20 गुना अभिदान मिला। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 2,37,75,719 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,37,75,719 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Arkade Developers IPO किस सेगमेंट में कितना हुआ सब्सक्राइब

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित खंड को 28.26 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 19.99 गुना अभिदान मिला। वहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 44 प्रतिशत अभिदान मिला।

आर्केड डेवलपर्स ने एंकर निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये जुटाए

आईपीओ खुलने के पहले आर्केड डेवलपर्स ने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने अपने 410 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आरंभिक शेयर बिक्री 19 सितंबर को बंद होगी। आईपीओ पूरी तरह से 410 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी की मौजूदा एवं आगामी परियोजनाओं के विकास, भविष्य की रियल एस्टेट परियोजनाओं के अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article