बिजनेस

Gold Loan के लिए मिनटों में करें आवेदन, SBI दे रहा ऑनलाइन अप्लाई का मौका

SBI Gold Loan: अगर आप गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है, SBI का कहना है कि ग्राहक अपने योनो (YONO) ऐप या बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए मिनटों में गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रोसेस डिजिटल है और डॉक्यूमेंटेशन भी बहुत कम है।

Image

SBI Gold Loan

SBI Gold Loan: अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो गोल्ड लोन सबसे आसान विकल्प माना जाता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (State Bank of India) अब अपने ग्राहकों को ऑनलाइन गोल्ड लोन अप्लाई करने की सुविधा दे रहा है। यानी अब आपको बैंक की शाखा में लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप घर बैठे ही गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मिनटों में होगा आवेदन

SBI का कहना है कि ग्राहक अपने योनो (YONO) ऐप या बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए मिनटों में गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रोसेस डिजिटल है और डॉक्यूमेंटेशन भी बहुत कम है।

कितनी मिलेगी लोन राशि?

SBI गोल्ड लोन में ग्राहक अपनी सोने की ज्वैलरी या गोल्ड कॉइंस को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। बैंक गोल्ड की शुद्धता और वजन के आधार पर लोन राशि तय करता है। आमतौर पर गोल्ड के मूल्य का 75% तक लोन मिल सकता है।

ब्याज दर और अवधि

बैंक का कहना है कि गोल्ड लोन पर ब्याज दर सामान्य पर्सनल लोन से कम है। SBI गोल्ड लोन को फ्लेक्सिबल टेन्योर के साथ ऑफर करता है, जिसमें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से EMI प्लान चुन सकते हैं।

क्यों है फायदे का सौदा?

  • आवेदन की आसान प्रक्रिया
  • तुरंत अप्रूवल
  • कम ब्याज दर
  • कम डॉक्यूमेंटेशन
  • घर बैठे आवेदन की सुविधा

SBI गोल्ड लोन किसे मिलेगा?

यह सुविधा केवल SBI के मौजूदा ग्राहक उठा सकते हैं। इसके लिए उनके पास सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है। एक बार आवेदन करने के बाद बैंक ग्राहक को नजदीकी शाखा में बुलाकर गोल्ड की जांच करता है और तुरंत लोन जारी कर देता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article