Apple Store in India: भारत में Apple के पहले कंपनी स्टोर के उद्घाटन से पहले टेक कंपनी ने बड़ां दांव खेल दिया है। कंपनी ने मुंबई के रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल (Reliance jio world drive mall) में दूसरी टेक कंपनियों की नो एंट्री करा दी है। कंपनी ने लीज एंग्रीमेंट (Lease Agreement) में 22 कंपनियों को रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एंट्री से रोक लगाने के प्रावधान तय कर दिए हैं। इसमें अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter जैसे ब्रांड पूरे एरिया में न तो अपने स्टोर खोल पाएंगे, न तो होर्डिंग लगा पाएंगे और न ही विज्ञापन कर पाएंगे। जाहिर है इस एंग्रीमेंट के जरिए एप्पल भारत में अपने पहले स्टोर को पूरी तरह एक्सक्लूसिव बनाना चाहता है और अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कंप्टीशन से दूर रखना चाहता है।
बेहद कड़ी हैं शर्तें
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डाटा एनॉलिटिक फर्म CRE Matrix ने एप्पील के साथ हुए एग्रीमेंट को देखा है। और उसके अनुसार अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter, हिताची, बोस, डेल, HP, HTC, IBM,लेनोवो, पैनासोनिक, नेस्ट, तोशीबा, फॉक्सकॉन जैसी 22 टेक कंपनियां एक्सक्लूसिव जोन (Exclusive Zone) से बाहर रहेंगी। इसके तहत लाइसेंसर इन 22 कंपनियों से इस एरिया में लाइसेंस, सब लाइसेंस, लीज और सब लीज के लिए समझौता नहीं करेगा। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में एप्पल और रिलायंस ने अखबार के सवालों का जवाब नहीं दिया है।
42 लाख रुपये हर महीने किराया
रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने मुंबई मॉल के साथ 11 साल से ज्यादा अवधि के लिए समझौता किया है। इसके तहत कंपनी हर महीने 42 लाख रुपये किराया देगी। 20,800 वर्ग फुट में खुलने वाले एप्पल के स्टोर के लिए कंपनी 3 साल तक रेवेन्यू में 2 फीसदी और उसके बाद 2.5 फीसदी हिस्सेदारी भी देगी। इसके लिए अलावा समझौते के तहत एप्पल हर तीन साल पर 15 फीसदी किराया भी बढ़ाएगी। एप्पल ने साल 2022 में 67 लाख iphone की बिक्री की थी। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी मुंबई के बाद दिल्ली में भी अपना कंपनी स्टोर खोलेगी।
