Apple की जेब भर रहा है भारत, कमाई 48 फीसदी बढ़ी, कारोबार 49000 करोड़ के पार

Apple Income From India: एप्पल ने इसी साल में मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर खोला था। उसके बाद उसने दिल्ली में भी रिटेल स्टोर खोला। कंपनी के इन कदमों से साफ है कि वह भारत को बड़े बाजार के रूप में देख रही है। और इसकी एक बड़ी वजह भारतीयों का प्रीमियम फोन के प्रति लगाव बढ़ना है।

Apple Income From India: आईफोन निर्माता एप्पल को भारत का कारोबार रास आने लगा है। कंपनी की कमाई 48 फीसदी बढ़कर 49 हजार करोड़ को पार कर चुकी है। कंपनी को यह कमाई साल 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में हुई है। कमाई बढ़ने का असर उसके प्रॉफिट पर भी दिखा है। इस दौरान भारत में कंपनी का मुनाफा 77 फीसगी बढ़ गया है। जो कि 2021-22 के 1263 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 2,230 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल खर्च 46,444 करोड़ रुपये रहा है। 2021-22 में यह आंकड़ा करीब 31,693 करोड़ रुपये था। कंपनी टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

apple iphone

एप्पल का भारत में बिजनेस बढ़ा

एप्पल का चीन पर फोकस कम

एप्पल ने इसी साल में मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर खोला था। उसके बाद उसने दिल्ली में भी रिटेल स्टोर खोला। कंपनी के इन कदमों से साफ है कि वह भारत को बड़े बाजार के रूप में देख रही है। और इसकी एक बड़ी वजह भारतीयों का प्रीमियम फोन के प्रति लगाव बढ़ना है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक लाख से ज्यादा कीमत वाले फोन की डिमांड सबसे तेजी से बढ़ी है। बदलते मार्केट और भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एप्पल का भी फोकस भारत पर बढ़ा है। ऐसे में सबसे ज्यादा झटका चीन को लगा है। क्योंकि भारत में ग्लोबल मार्केट के लिए iPhone का बनना चीन के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि अभी तक एप्पल चीन पर ज्यादा भरोसा करती थी।

End of Feed