बिजनेस

Apple ने स्टोर खोलकर किया अपना ही नुकसान, बंद करनी पड़ी ये दुकान

एप्पल की रीसेलर इमेजिन को अपना स्टोर बंद करना पड़ा है। इमेजिन को एप्पल का स्टोर खुलने के कारण ही अपना स्टोर दिल्ली में बंद करना पड़ा। इमेजिन ने 9 साल पहले सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में अपना स्टोर खोला था।

Image

अपने ही स्टोर से एप्पल को हुआ नुकसान

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में स्टोर खुलने से एप्पल को हुआ नुकसान
  • रीसेलर ब्रांड इमेजिन को बंद करना पड़ा स्टोर
  • मॉल ऑपरेटर ने इमेजिन की लीज नहीं बढ़ाई

Imagine Apple Store Shuts Store : एप्पल ने हाल ही में भारत में अपने पहले दो स्टोर खोले हैं। इनमें पहला मुंबई और दूसरा दिल्ली में खोला गया। पर एप्पल का स्टोर खुलने से इसे ही झटका लगा है। दिल्ली में एप्पल का स्टोर खुलने से पहला नुकसान इसके किसी प्रतिद्वंद्वी के बजाय खुद के प्रीमियम रीसेलर, इमेजिन, को हुआ है।

इमेजिन ने दक्षिण दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में 9 साल पहले एक स्टोर खोला था, जिसे इसने एप्पल का स्टोर खुलने के बाद बंद कर दिया है। एप्पल ने सेलेक्ट सिटीवॉक में पिछले हफ्ते देश में अपना दूसरा स्टोर खोला था।

क्या करती है इमेजिन

इमेजिन भारत में मौजूद एप्पल की एक प्रीमियम रीसेलर है। इमेजिन एक ही जगह एप्पल प्रोडक्ट की पूरी रेंज प्रोवाइड करती है। ये मैक, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच के लिए वन स्टॉप शॉप है।

क्यों करना पड़ा स्टोर बंद

इमेजिन का नाम उन 20 ब्रांड्स की लिस्ट तक में भी नहीं था, जिन्हें एप्पल ने मॉल को अपने आउटलेट के पास स्टोर खोलने से रोका था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से कहा गया है कि मॉल ऑपरेटर ने इमेजिन की लीज नहीं बढ़ाई क्योंकि उसे लगा कि कंपनी का अपना स्टोर ज्यादा बिक्री करेगा और इसी ब्रांड को बेचने वाली दूसरी कंपनी की जरूरत नहीं है।

इन ब्रांड्स को परमिशन नहीं

सेलेक्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले साल जुलाई में एप्पल के साथ लीज कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उसमें एप्पल ने 20 ब्रांड्स की लिस्ट दी थी, जो मॉल में स्टोर नहीं खोल सकते।

ये हैं वे ब्रांड्स

  • अमेजन
  • बोस
  • डेविएलेट
  • फेसबुक
  • फॉक्सकॉन
  • एल्फाबेट/गूगल
  • हुआवेई
  • इंटेल
  • लेनोवो
  • एलजी
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • नेस्ट
  • नोकिया
  • पैनासॉनिक
  • सैमसंग
  • सोनी
  • वीवो
  • शिओमी
  • ओप्पो वनप्लस

आधा दर्जन अथॉराइज्ड रीसेलर

एप्पल के भारत में लगभग आधा दर्जन अथॉराइज्ड रीसेलर हैं जो ग्राहकों को एक्स्ट्रा कैशबैक और प्रोडक्ट सेल्स पर छूट ऑफर करते हैं। सेलेक्ट सिटीवॉक में इमेजिन स्टोर 2014 में खोला गया था और स्टोर ओनर को मॉल ऑपरेटर ने बताया कि उनकी लीज को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ज्यादातर रिटेल सेलर्स के पास नौ साल की लीज है, जिसमें हर तीन साल में किराया बढ़ाया जाता है।

अगर एप्पल ने दिल्ली में कहीं और मेन स्टोर खोला होता, तो इमेजिन का स्टोर भी खुला रह सकता था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article