बिजनेस

Apex Ecotech Vs Abha Power GMP: आखिरी मौका! 76 रु से कम प्राइस बैंड वाले ये दो IPO आज हो रहे बंद, जानें कौन भर रहा कमाई का ज्यादा दम!

Apex Ecotech IPO GMP Vs Abha Power and Steel IPO GMP: आपको इन दोनों के IPO के GMP की तुलना करके दोनों में किस IPO में ज्यादा कमाई के मौके बन सकते हैं उसके बारे में बता रहे हैं। तो चलिए इनके बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Image

आईपीओ GMP।

Photo : iStock

Apex Ecotech IPO GMP Vs Abha Power and Steel IPO GMP: इस समय IPO को लेकर हर जुबान पर चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में इस समय दो SME IPO की GMP मार्केट में धूम दिख रही है। इनमें Apex Ecotech IPO और Abha Power and Steel IPO का नाम शामिल हैं। यहां हम आपको इन दोनों के IPO के GMP की तुलना करके दोनों में किस IPO में ज्यादा कमाई के मौके बन सकते हैं उसके बारे में बता रहे हैं। तो चलिए इनके बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Apex Ecotech IPO

एपेक्स इकोटेक आईपीओ सदस्यता विंडो 27 नवंबर को खुली और 29 नवंबर को बंद हो जाएगी। एपेक्स इकोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से 73 रुपये प्रति शेयर है। खुदरा निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रकार प्रति आवेदन न्यूनतम निवेश 1,16,800 रुपये होगा।

IPOGMP
1.एपेक्स इकोटेक 35 रुपये
2.आभा पावर एंड स्टील20 रुपये

Apex Ecotech IPO GMP Today: एपेक्स इकोटेक आईपीओ जीएमपी आज

28 नवंबर को सुबह 9:56 बजे एपेक्स इकोटेक आईपीओ जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 35 रुपये था। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, यह 108 रुपये प्रति शेयर की कीमत के साथ 47.95% की संभावित लिस्टिंग लाभ को इंगित करता है। बता दें कि जीएमपी या ग्रे मार्केट मूल्य स्टॉक के लिए आधिकारिक मूल्य नहीं है और यह अटकलों पर आधारित होता है।

Abha Power and Steel IPO

आभा पावर एंड स्टील का IPO 27 नवंबर को 75 रुपये प्रति शेयर के तय इशू प्राइस पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। खुदरा निवेशकों की ओर से मजबूत खरीदारी के कारण यह पहले ही दिन सफल हो गया। आभा पावर एंड

Abha Power and Steel IPO GMP Today: स्टील आईपीओ जीएमपी

आभा पावर एंड स्टील आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी गुरुवार, 28 नवंबर को 20 रुपये था, जो आभा पावर एंड स्टील के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग का संकेत देता है। वर्तमान जीएमपी पर, आभा पावर एंड स्टील के शेयर 95 रुपये पर सूचीबद्ध हो सकते हैं, जो आईपीओ मूल्य 75 रुपये से 27 प्रतिशत अधिक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article