बिजनेस

Adani Group Stocks: अडानी नाम के अलावा अडानी ग्रुप के कितने स्टॉक्स, किसमें कितनी गिरावट, जान लीजिए

Adani Group Stocks: गुरुवार को अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दिख रही है। ग्रुप कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी से अधिक कमजोरी आई है।

Image

अडानी ग्रुप की कंपनियां

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फिसले अडानी ग्रुप के शेयर
  • 20 फीसदी से अधिक की गिरावट
  • अडानी एंटरप्राइजेज में सबसे अधिक कमजोरी

Adani Group Stocks: अडानी नाम के अलावा 3 और ऐसी अडानी ग्रुप की कंपनियां हैं, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी शामिल हैं। अडानी नाम वाली 7 कंपनियां लिस्टेड हैं। यानी कुल 10 अडानी ग्रुप की कंपनियां लिस्टेड हैं। आज गुरुवार को इन सभी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी है। दरअसल में अमेरिका में अडानी ग्रीन एनर्जी और एक अन्य फर्म पर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप है। मामले में करीब 2236 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगा है। इस पर अडानी ग्रुप का बयान आया है।

ये भी पढ़ें -

क्या है अडानी ग्रुप का स्टेटमेंट (Adani Group Stocks)

आरोपों पर अडानी ग्रीन ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के न्याय विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने हमारे बोर्ड के सदस्यों गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय में क्रमशः एक आपराधिक अभियोग जारी किया है और एक सिविल शिकायत दर्ज की है। संयुक्त राज्य अमेरिका के न्याय विभाग ने हमारे बोर्ड के सदस्य विनीत जैन को भी ऐसे आपराधिक अभियोग में शामिल किया है। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर, हमारी सहायक कंपनियों ने फिलहाल प्रस्तावित यूएसडी-मूल्यवान बॉन्ड पेशकशों के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।"

Adani Group Stocks

फिसले अडानी ग्रुप के शेयर

किस शेयर में कितनी गिरावट (Adani Group Stocks Fall)

  • अडानी विल्मर : 10 फीसदी लोअर सर्किट
  • अडानी पोर्ट्स : 20 फीसदी लोअर सर्किट
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 21.28 फीसदी लोअर सर्किट
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 20 फीसदी लोअर सर्किट
  • अडानी पावर : 13.26 फीसदी
  • अडानी टोटल गैस : 15.28 फीसदी
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 17.89 फीसदी
  • एसीसी : 10.07 फीसदी
  • अंबुजा सीमेंट्स : 11.54 फीसदी
  • एनडीटीवी : 9.36 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article