Anthropic के शेयर बाजार में लिस्ट होते ही करोड़पति बने 5100 एम्प्लोयी, 2800 की दौलत ₹100 करोड़ पार

AI चैटबोट क्लॉड को बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ के तहत 107 अरब डॉलर जुटाए। जिससे कंपनी का वैल्युएशन 1.76 ट्रिलियन डॉलर पार हो गया है।

Anthropic IPO Listing : एंथ्रोपिक के आईपीओ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि कंपनी की लिस्टिंग की वजह से इसके 7 को-फाउंडर्स रातों-रात अरबपति बन गए हैं। लेकिन, वेल्थ क्रिएशन की ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। बल्कि, को-फाउंडर्स से शुरू होकर कंपनी के सबसे निचले स्तर तक के कर्मचारी तक पहुंचती है।

Anthropic IPO Listing

जूनियर लेवल के कर्मचारी भी बने करोड़पति

दमदार लिस्टिंग और शानदार वैल्यूएशन की वजह से कंपनी के हजारों कर्मचारी भी रातों-रात करोड़पति बन गए हैं।

End of Feed