Anil Ambani Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने अपनी सहायक कंपनी समालकोट पावर द्वारा लोन डिफॉल्ट का सेटलमेंट करने की घोषणा की है, जिसके बाद सोमवार को रिलायंस पावर का शेयर फोकस में है। शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई थी। अब सोमवार को कंपनी का शेयर तेजी दिखा रहा है। करीब पौने 10 बजे ये 1.22 रु या 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 45.70 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
किस बैंक का था बकाया
रिलायंस पावर ने कहा कि समालकोट पावर लिमिटेड ने अमेरिका के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक के साथ अपने टर्म लोन पर बकाया ब्याज का पूरा भुगतान कर दिया है। रिलायंस पावर ने 6 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि समालकोट द्वारा किए गए पेमेंट के नतीजे में इस लोन के लिए गारंटर के रूप में कंपनी का डिफॉल्ट समाप्त कर दिया है।
इससे पहले पिछले हफ्ते एक अन्य घटनाक्रम में, भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) ने रिलायंस पावर को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर्स से प्रतिबंधित करने वाला अपना आदेश वापस ले लिया था।
कितना चढ़ा है शेयर
- 5 दिनों में ये शेयर 18 फीसदी ऊपर गया है
- एक महीने में शेयर ने 16 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में इसने 75.3 फीसदी फायदा कराया है
- 2024 में अब तक ये 91 फीसदी रिटर्न दे चुका है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
