बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर का बड़ा दांव; 10000 करोड़ के सोलर प्रोजेक्ट पर क्या है नया अपडेट

Anil Ambani New beginning: रिलायंस पावर ने आंध्र प्रदेश में एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट के लिए ₹10,000 करोड़ निवेश की योजना बनाई। जानें इस प्रोजेक्ट की खास बातें और अनिल अंबानी की नई शुरुआत।

Image

अनिल अंबानी।

Photo : Times Now Digital

Reliance Power Share News: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में एक बड़े सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट और इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में ₹10,000 करोड़ से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का यह कदम उनके लिए एक नई शुरुआत का संकेत देता है।

आंध्र प्रदेश में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट

NBT के मुताबिक रिलायंस पावर की सहायक कंपनी रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 930 मेगावाट सोलर एनर्जी प्लांट और 1860 मेगावाट घंटे बैटरी स्टोरेज कैपेसिटी वाला प्रोजेक्ट जीता है। यह प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बनाया जाएगा।

इसका लक्ष्य सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) के बाद 24 महीनों में प्रोजेक्ट को चालू करना। खासतौर से यह एशिया में एक ही स्थान पर सबसे बड़ा सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट होगा। इससे निर्माण के दौरान 5,000 श्रमिकों को रोजगार मिलेगा और 1,000 प्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होंगे।

6,500 करोड़ की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का प्लान

इसके अलावा, रिलायंस पावर आंध्र प्रदेश में एक इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने 1,500 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

Reliance Power Share Price

रिलायंस पावर लिमिटेड का शेयर आज ₹39.24 पर बंद हुआ, जो पिछले ₹37.03 के बंद स्तर से 0.93% अधिक है। इसमें एक सप्ताह में शेयर का भाव 7.41% कम हुआ है। पिछले तीन महीनों में शेयर 11.56% की गिरावट पर है। 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹53.64 और न्यूनतम स्तर ₹19.40 है। जबकि मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹15,786.70 करोड़ है।

कर्ज से बाहर निकलने की कोशिश

हाल के वर्षों में अनिल अंबानी की कई कंपनियां आर्थिक संकट का सामना कर रही थीं, और उनकी नेटवर्थ शून्य हो चुकी थी। हालांकि, रिलायंस पावर ने वर्डे पार्टनर्स के साथ कर्ज निपटा लिया है, जिससे कंपनी अब नए निवेशों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article