Anil Ambani: अनिल अंबानी की बड़े कमबैक की तैयारी! 17600 करोड़ रुपये का प्लान; सोमवार को स्टॉक पर रहेगी नजर

Anil Ambanis Company: पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से अतिरिक्त 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसमें रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का लक्ष्य 3,000-3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Anil Ambanis Company: उद्योगपति अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनियां - रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड 17,600 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने और शून्य कर्ज की स्थिति के साथ अपनी वृद्धि रणनीतियों को क्रियान्वित करने के लिए तैयार हैं। दोनों कंपनियों ने इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये पिछले दो सप्ताह में 4,500 करोड़ रुपये और प्रसिद्ध वैश्विक निवेश कंपनी वर्डे पार्टनर्स से इक्विटी से जुड़े दीर्घकालिक एफसीसीबी के जरिये 7,100 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। इनका मेच्योरिटी पीरियड 10 साल है और ब्याज दर पांच फीसदी है।

Good News For Anil Ambani

अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनियां।

क्यूआईपी से 6000 करोड़ रुपये जुटाएगी

पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से अतिरिक्त 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसमें रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का लक्ष्य 3,000-3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। अधिकारियों ने कहा कि समाधान होने के साथ ही शेयरधारकों की मंजूरी महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद है।

End of Feed