बिजनेस

Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस न्यू सनटेक ने किया बिजली खरीद समझौता, रिलायंस पावर की है सब्सिडियरी

Reliance Power: रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस न्यू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ 25 साल का लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Image

रिलायंस पावर की सब्सिडियरी ने किया समझौता

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर की सब्सिडियरी ने किया समझौता
  • पावर खरीदने के लिए किया समझौता
  • अनिल अंबानी की है कंपनी

Reliance Power: रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस न्यू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ 25 साल का लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार, रिलायंस न्यू सनटेक 465 मेगावाट/1,860 मेगावाट घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ एकीकृत 930 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति 3.53 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की प्रतिस्पर्धी स्थिर दर पर करेगी।

ये भी पढ़ें -

10,000 करोड़ रुपये तक का पूंजी निवेश शामिल

रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस न्यू सनटेक अगले 24 महीने के भीतर एक ही स्थान पर एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत सौर और बीईएसएस परियोजना विकसित करने एवं शुरू करने के लिए तैयार है।

इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये तक का पूंजी निवेश शामिल है, जो परिचालन क्षमता तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वच्छ ऊर्जा बदलाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि

930 मेगावाट की अनुबंधित क्षमता प्राप्त करने के लिए परियोजना के तहत 1,700 मेगावाटपी (मेगावाट पीक) से अधिक स्थापित सौर उत्पादन क्षमता स्थापित की जाएगी।

बयान में कहा गया, यह रणनीतिक समझौता भारत में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण दीर्घकालिक बिजली खरीद व्यवस्थाओं में से एक है, जो देश के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिनों में रिलायंस पावर का शेयर करीब 8.5 फीसदी गिरा है
  • 1 महीने में इसमें 7 फीसदी की गिरावट आई है
  • 6 महीनों में ये शेयर 4.6 फीसदी गिरा है
  • 2025 में अब तक शेयर 10 फीसदी गिरा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम हो सकता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

(इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article